aaj ka itihas

History of 09 May 2023 (09 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

10-History

History of 09 May 2023

History of 09 May: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।

1454 – इटली के नाविक और खोजकर्ता अमेरीगो वेसपस का जन्म हुआ। समुद्र यात्रा से गहरे लगाव के कारण उन्होंने यही काम अपना लिया।

1540 – कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा का जन्म हुआ।

1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।

1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।

1653 – भारत की विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताज महल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1753 – जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की।

1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।

1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।

1836 – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म हुआ।

1866 – महान नेता, समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।

1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।

1935 – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म हुआ।

1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।

1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।

1959 – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन हुआ।

1960 – बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।

1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।

1979 – अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

1986 – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ।

1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हुई।

1995 – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ।

1998 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ।

2000 – जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।

2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।

2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।

2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।

2006 – यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।

2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।

2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।

2010 – पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की बैठक के बाद 5 वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद क़ैदियों को हर तीन महीने बाद पत्नी के साथ एक रात रहने की अनुमति देने का फैसला किया।

2010 – भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता हुआ।

2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना आधिकारिक समर्थन दिया।

 

ये भी पढ़ें .... 

History of 07 May 2023 (07 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

ये भी पढ़ें .... 

History of 06 May 2023 (06 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)