aaj ka itihas
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

History of 05 May 2023 (05 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

Itihas1

History of 05 May 2023

History of 05 May : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1479-सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म।

1821-फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन।

1836-बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई।

1883-सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

1912-स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी।

1916-भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म।

1919-पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना।

1926-पहली बार जर्मनी में आइन्सटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई।

1932-जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1936-इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर कब्जा किया।

1937-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म।

1944-महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1949-भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना।

1951-ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए बनाया गया था।

1954-हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म।

1961-कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।

1980-लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया था।

1984-फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।

1988-एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1999-रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

2003-भारत-बंगलादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू।

2005-आज ही के दिन ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

2006-प्रसिद्ध फ़िल्म संगीतकार नौशाद अली का निधन।

2008-एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।

2010-राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

2017-भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन।

ये भी पढ़ें ....

History of 04 May 2023 (04 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

ये भी पढ़ें ....

History of 03 May 2023 (03 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)