आज की तारीख '12 अगस्त' का ऐतिहासिक महत्व

10-History

Historical importance of today'

Historical importance of today's date – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।

1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।

1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।

1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।

1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1964 :दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।

1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।

1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

1994: कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ मची, 142 लोग मारे गये।

2004: फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से संन्यास लिया।

2006: यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

2008: आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

2015: चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।