बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो से अधिक गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Major operation by Baddi Police's Special Cell
बद्दी 25, जुलाई (विक्रम ठाकुर): Major operation by Baddi Police's Special Cell, बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल-एक्स बद्दी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू सब्जी मंडी, बद्दी के समीप एक युवक को 4.048 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने हरि मोहन फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे खड़े पियूष कुमार खरवार पुत्र श्री रमेश चन्द्र खरवार निवासी गांव व डाकघर पटेल नगर चिट बड़ागांव, तहसील एवं जिला बलिया, उत्तर प्रदेश को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।
बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई निरंतर अमल में लाई जाती रहेगी।