Himachal Kullu Big Accident Tourist Vehicle Fell into a Ditch

Himachal Kullu Big Accident: हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा, टूरिस्ट गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

Himachal Kullu Big Accident

Himachal Kullu Big Accident

Himachal Kullu Big Accident : हिमाचल प्रदेश से एक बार फिर एक बुरी खबर सामने आई है| यहां एक और गाड़ी खाई की शिकार हो गई| बतादें कि, हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा हुआ है| कुल्लू के बंजार घाटी के घियागी इलाके में NH-305 पर बीते रविवार की रात करीब 17 यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट गाड़ी अचानक अनियांत्रित होकर खाई में जा गिरी|

इस हादसे (Kullu Big Accident) में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए| जिन्हें मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया| बताया जाता है कि, 5 घायलों की हालत ज्यादा गंभीर है| जिन्हें कुल्लू के जोनल अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज बंजार घाटी के ही एक अस्पताल में चल रहा है|

Himachal Kullu Big Accident
Himachal Kullu Big Accident

रात 8:30 बजे के आस-पास हुआ हादसा

हादसे (Kullu Accident) के बाद मौके पर पहुंचे कुल्लू SP गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह हादसा रात 8:30 बजे के आस-पास हुआ| जो टूरिस्ट गाड़ी हादसे का शिकार हुई वह 'ट्रैवलर' थी| SP गुरदेव सिंह ने बताया कि, यह हादसा ड्राइवर के गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो देने के चलते हुआ| गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सीधा खाई में जा गिरी|

वहीं, गाड़ी जब खाई में गिरी तो आस-पास के इलाके में काफी तेज आवाज हुई| जिसके बाद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई| जहां हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया| इधर हादसे की सूचना पाकर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे थे|

अलग-अलग राज्य के यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक, 'ट्रैवलर' में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के यात्री थे, सबकी पहचान की जा रही है। सबके शव बरामद कर लिए गए हैं| शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस उन्हें उनके परिजनों को सौंपेगी|

पीएम मोदी ने जताया दुःख

हादसे (Kullu Big Accident) पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया दुःख

वहीं, हादसे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दुःख जताया और कहा- 'कुल्लू के औट-लुहरी NH-305 पर घियागी के पास ट्रैवलर बस के खाई में पलटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखदाई है। मेरी संवेदना शोकाकुल परिवारों के साथ है।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शान्ति'