Himachal Congress Candidates: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, देखें

Himachal Congress Candidates: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, देखें

Himachal Congress Candidates

Himachal Congress Candidates

Himachal Congress Candidates : हिमाचल प्रदेश (HP) में विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है| बीती रात कांग्रेस द्वारा यह सूची जारी की गई| कांग्रेस अबतक अपने कुल 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है| इससे पहले कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी| ज्ञात रहे कि, बीजेपी(BJP) और आम आदमी पार्टी(AAP) ने अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं|

Himachal Congress Candidates
Himachal Congress Candidates

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई जाएगी| जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी| चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं| वहीं, 27 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी होगी| कोई भी उम्मीदवार अगर नामांकन वापिस लेना चाहे तो उसके लिए आखिरी 29 अक्टूबर तय की गई है|

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें

नजर अगर हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल सीटों पर डालें तो यहां 68 विधानसभा सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|

BJP Candidates List: 62 के बाद बाकी 6 उम्मीदवारों का भी हुआ ऐलान, हिमाचल चुनाव पर बीजेपी की पूरी लिस्ट यहां देखिए

Himachal Election: AAP ने 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, हिमाचल की सभी 68 सीटों पर एक नजर में देखिए सारे उम्मीदवार