Himachal Assembly Election Result 2022 Live

हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE; BJP और Congress में बराबर की टक्कर, देखें कौन कितनी सीटों पर आगे?

Himachal Assembly Election Result 2022 Live

Himachal Assembly Election Result 2022 Live

Himachal Assembly Election Result 2022 Live: हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे जारी हो रहे हैं| वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है| अबतक सामने आए आंकड़ों में बीजेपी और कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है| दोनों ही पार्टियां कभी एक समान सीटों पर आगे हो रहीं हैं तो कभी आगे-पीछे का अंतर बेहद कम नजर आ रहा है| देखें नतीजों (Himachal Election Result 2022) की ताजा तस्वीर क्या है?

Himachal Assembly Election Result 2022 Live
Himachal Assembly Election Result 2022 Live

12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव हुआ था

बतादें कि, हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|

अन्य खबरें भी देखें