Heavy Rain Triggers Fresh Landslide

भारी बारिश का कहर: पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर तीसरी बार भूस्खलन, यातायात बंद

landskp

Heavy Rain Triggers Fresh Landslide

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और मडस्लाइड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में पुंछ जिले के मदाना और शींदरा क्षेत्रों में भारी भूस्खलन हुआ है।

भूस्खलन के कारण पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया है।

बारिश के बावजूद सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की यह तीसरी घटना है, जिससे क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।