चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड की घटना, मलबे ने बदल दिया सारा मंजर, इन तस्वीरों में देखें 'खतरा'

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड की घटना, मलबे ने बदल दिया सारा मंजर, इन तस्वीरों में देखें 'खतरा'

Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway

Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway

Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway : चंडीगढ़ से हिमाचल जा रहे हैं तो रुकिए! बरसात के मौसम में हिमाचल प्रदेश से लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है| वहीं, अब चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-3 पर भारी लैंडस्लाइड हुआ है| हालांकि, गनीमत इतनी रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा|

Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway
Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway

फिलहाल, लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है| रास्ते पर मलबा बिखरा हुआ है| इसके आलावा यहां लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बरकरार है| बताया जा रहा है कि, हाईवे के पास मौजूद पहाड़ी से धीरे-धीरे मलबा गिर रहा है| ऐसे में मलबा हटाने में भी खतरा बना हुआ है| मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है| इसीलिए खतरे को देखते रुट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है|

Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway
Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway

शनिवार सुबह हुई लैंडस्लाइड की घटना...

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड की घटना शनिवार सुबह जल्दी हुई| हो रही बारिश के चलते पहाड़ी दरक गई और रास्ते पर मलबा आ गया| बतादें कि, इससे पहले भी चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड की घटना हुई थी| जिसके चलते हाईवे को बंद रखना पड़ा था|

Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway
Heavy landslide on Chandigarh-Manali National Highway