Health Fitness Tips: हर रोज बस 5 मिनट करें इस तरह एक्सरसाइज; हार्ट अटैक का खतरा होगा कम, हेल्दी रहेगा दिल

हर रोज बस 5 मिनट करें इस तरह एक्सरसाइज; हार्ट अटैक का खतरा होगा कम, हेल्दी रहेगा दिल, जानें कैसे रख सकते हैं खुद को फिट

Health Fitness Tips How Can You Healthy Your Heart

Health Fitness Tips How Can You Healthy Your Heart

Health Fitness Tips: आज की चकाचौंध और भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान पैसे तो खूब कमा रहा है लेकिन कहीं न कहीं सेहत गवां दे रहा है। वर्क बैलेंस के बीच लाइफस्टाइल बिगड़ रही है। इसी बीच देश में हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से बच्चों से लेकर युवाओं तक हार्ट अटैक के केस सामने आए हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक और डरावनी है। इसलिए ऐसे में सभी को अपने हार्ट का खास ख्याल रखना चाहिए। अपने हार्ट को स्ट्रॉंग और हेल्दी बनाए रखें।

आज हम आपको हार्ट को हेल्दी रखने को लेकर कुछ इस तरह की एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने हार्ट को फिट रख सकते हैं। बस आपको किसी भी कीमत पर अपने आप को हर रोज 5 मिनट देने होंगे। आपको हार्ट फिटनेस के लिए 5 मिनट की एक्सरसाइज करनी होगी। आपको 5 मिनट की एक्सरसाइज में रोज 1 मिनट जंपिंग जैक्स, 1 मिनट हाई नीज़, 1 मिनट स्टेप-अप्स, 1 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग और 1 मिनट एयर साइकलिंग करनी है। इस तरह से आप अपने हार्ट को दुरुस्त रख सकते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।

एक्सरसाइज में सावधानी क्या रखें?

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले 1 मिनट वार्म अप करें। उम्र/फिटनेस लेवल के हिसाब से इंटेंसिटी एडजस्ट करें। यानि अगर आप बुजुर्ग हैं या बीमार रहते हैं, कमजोर हैं तो अपनी कैपिसिटी अनुसार ही एक्सरसाइज करें। अगर आपको चक्कर या सीने में दर्द महसूस हो तो रुक जाएं। खूब पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें। हमेशा याद रखिए की सेहत ही जीवन की असली संपत्ति है।

इसी तरह आप 5 मिनट की एक्सरसाइज से अपने लंग्स भी फिट रख सकते हैं। लंग्स फिटनेस के लिए 5 मिनट की एक्सरसाइज में 1 मिनट डीप ब्रीदिंग, 1 मिनट डायाफ्रामिक ब्रीदिंग, 1 मिनट पर्स्ड-लिप ब्रीदिंग, 1 मिनट बैलून ब्रीदिंग, 1 मिनट हमिंग कर सकते हैं। लेकिन यहां भी आपको सावधानी रखनी है। ताज़ी हवा में एक्सरसाइज करें, सांस लेने में ज़बरदस्ती न करें, अगर आपको चक्कर आ रहे हों तो रुक जाएं, अच्छा यही रहेगा की आप रोज धीरे-धीरे प्रैक्टिस करें।

 

हार्ट अटैक आने पर कैसे दें CPR?

हार्ट अटैक की स्थिति हम में से किसी के साथ भी घटित हो सकती है। इसलिए अगर आपके सामने ऐसी कोई भी स्थिति आती है तो सबसे पहले मरीज़ को फ़र्श पर लिटा कर उसकी पल्स और धड़कन देखने की कोशिश करें। किसी एक व्यक्ति को फ़ौरन एंबुलेंस को कॉल करने को कहें। अगर नज़दीकी अस्पताल का नंबर है तो उसपर कॉल करें। अगर पल्स नहीं मिल रही तो तुरंत CPR शुरू करें। मरीज़ के आसपास भीड़ ना लगाएँ और CPR तब तक देते रहें जब तक मदद ना आ जाये या मरीज़ की पल्स ना मिलने लगे।

अगर आपको CPR देने की विधि मालूम नहीं है तो आप यहां जान लीजिये। CPR देने की क्रिया में आप मरीज के कन्धों के पास घुटनों के बल बैठ जाएं। इसके बाद अपनी एक हाथ की हथेली को मरीज की छाती के बीच में रखें. दूसरे हाथ की हथेली को पहले हाथ की हथेली के ऊपर रखें। अपनी कोहनी को सीधा रखें और कन्धों को मरीज के छाती के ऊपर सीधाई में रखें।

वहीं अपने ऊपर के शरीर के वजन का इस्तेमाल करते हुए मरीज की छाती को कम से कम 2 इंच (5 सेंटीमीटर) और ज़्यादा से ज़्यादा 2.5 इंच (6 सेंटीमीटर) तक दबाएं और छोड़ें। एक मिनट में 100 से 120 बार ऐसा करें। अगर आपको फिर भी सीपीआर देना नहीं आ रहा है, तो व्यक्ति के हिलने डुलने तक या मदद आने तक उसकी छाती दबाते रहें। शायद आपका कोई दवाब उसकी साँसों को दोबारा लाने में सफल हो जाये। उसका हार्ट काम करने लग जाये।