इंदिरा गांधी ने नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय जगत में एक नई पहचान दी: प्रियंका मनोज अग्रवाल

Indira Gandhi gave a new Identity to Women Power

Indira Gandhi gave a new Identity to Women Power

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Indira Gandhi gave a new Identity to Women Power: बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलिगेट प्रियंका मनोज अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 'लौह महिला' बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। उन्होंने यह बात बल्लभगढ़ के सेक्टर 64 स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने ने कहा की भारतीय राजनीति में इंदिरा गांधी ही एकमात्र ऐसी नेता थीं, जिन्होंने न महज इतिहास, बल्‍क‍ि भूगोल को भी बदलकर रख दिया। लेकिन, आज कल कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनके गौरवपूर्ण इतिहास पर सवाल उठाते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहती हूं कि यह लोग खुद का तो इतिहास नहीं बना पाए और आज इंदिरा गांधी के इतिहास पर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं इस दौरान बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने कहा की इंदिरा गांधी एक महान नेता थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। 90 हजार से अधिक सैनिकों को उन्होंने सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। पूरी दुनिया देखती रह गई थी। उन्होंने गरीबी हटाने की बात कही थी। उनका काफी लंबा इतिहास रहा है। इंदिरा गांधी की सोच हमेशा से ही गरीबों के लिए रही है। हमारे नेता राहुल गांधी की सोच भी उसी के अनुरूप है। हमारे देश में गरीबों को लेकर राजनीति होती है। लेकिन, भाजपा के राज में गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। मनोज अग्रवाल ने आगे कहा की राष्ट्र की एकता, अखंडता और उत्थान के लिए उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान की। उनका जीवन-पथ, उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा,  महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी व गजना लाम्बा, कांग्रेस सेवादल सचिव नसीमा शेख, युवा कांग्रेस विधि विभाग के लोकसभा अध्यक्ष शुभम कसाना, के.सी मोहर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, धर्मवती, धनराज मास्टर जी, राम सिंह सैनी, आज़ाद सैनी, पवन चौहान, बादल, आदिल, नीरज बंसल, अमित ठाकुर, सुरेंद्र तेवतिया, प्रकाश सिंगला, सुदर्शन गुप्ता, राजेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, अजय चौधरी, गजेंद्र डागर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।