हरियाणा में कल से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
- By Gaurav --
- Sunday, 14 Jun, 2026
Haryana to Launch Special
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। अभियान शुरू होने से पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी A. Srinivas ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) नियुक्त करने का आग्रह किया है। ये एजेंट मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और सत्यापन का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि BLA-2 नियुक्तियों के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन Bharatiya Janata Party की ओर से प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने 15,808 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के लिए आवेदन किए हैं। इसके बाद Indian National Congress ने 12,858 आवेदन जमा किए हैं।
अन्य राजनीतिक दलों में Communist Party of India ने 270 तथा Indian National Lok Dal ने 217 आवेदन प्रस्तुत किए हैं। वहीं Jannayak Janata Party और Bahujan Samaj Party की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
हरियाणा में कुल 20,629 मतदान केंद्र हैं। ऐसे में प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस भी अभी तक प्रत्येक बूथ पर अपने एजेंट नियुक्त नहीं कर सकी हैं। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर ए. श्रीनिवास ने कहा कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं और आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों द्वारा और आवेदन जमा किए जाने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी सुनिश्चित करना है। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और सभी पक्षों की निगरानी में संपन्न हो सकेगी।