Foreigners Will Come Here

योगी बोले- अब विदेश नहीं जाएंगे युवा, विदेशी आकर करेंगे नौकरी

undefined

Foreigners Will Come Here

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर के चिल्लूपार क्षेत्र में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय क्षेत्र के लोग बाढ़ और कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

गांधी इंटर कॉलेज, महुआपार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू नदी के आंचल में बसे इस क्षेत्र के युवाओं ने हमेशा अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को रोजगार के लिए विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब क्षेत्र में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अब आपके द्वारा चुने गए विधायक और सांसद डबल इंजन सरकार की ताकत का उपयोग करते हुए ऐसे अवसर पैदा कर रहे हैं कि विदेशों के लोग भी यहां आकर काम करेंगे। विदेशी लोग यहां आकर चाकरी करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही और विश्वास जताया कि चिल्लूपार क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि धुरियापार की बंद पड़ी चीनी मिल की जमीन पर सीएनजी प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे संकटों के बावजूद भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएनजी और एथेनॉल जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के कारण देश में विकास की गति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब सहजनवां क्षेत्र में ग्रेटर गीडा (Greater GIDA) विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें उद्योगों के रूप में स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले क्षेत्र में इस प्रकार के औद्योगिक विकास की कल्पना करना भी मुश्किल था, लेकिन आज पूर्वांचल तेजी से विकास और निवेश का नया केंद्र बन रहा है।