Patna Girls Robbers: 2 लड़कियां ज्वेलरी शॉप लूटने आईं, पकड़ी गईं; दुकानदार ने जैसे ही गहने दिखाए, उस पर पेपर स्प्रे मारा

2 लड़कियां ज्वेलरी शॉप लूटने आईं, पकड़ी गईं; दुकानदार ने जैसे ही गहने दिखाए, उस पर पेपर स्प्रे मारा, मगर भारी पड़ गया सारा प्लान

Patna Two Girls Robbers Jewellery Shop Robbery Viral Video

Patna Two Girls Robbers Jewellery Shop Robbery Viral Video

Patna Girls Robbers Video: अब लड़कियां भी लूट की वारदात करने लग पड़ी हैं। बिहार के पटना से सामने आई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां 2 लड़कियां एक ज्वेलरी शॉप पर लूट करने पहुंच गईं। लेकिन लूट करने में कामयाब नहीं हो सकीं। दुकानदार की सतर्कता और तेजी से लड़कियों का सारा का सारा प्लान फेल हो गया और वह मौके पर ही पकड़ी गईं। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। जो कि काफी चर्चा में है।

बिहार में गजब! शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार; सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शराब लादे मिला, पुलिस पकड़कर सीधा थाने ले आई

पीठ पर बैग, मुंह पर मास्क लगाकर दुकान में घुसीं

पीठ पर बैग टांगे और मुंह पर मास्क लगाकर ये दोनों लड़कियां ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुईं। इसके बाद दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा। इधर जैसे ही दुकानदार ने गहने निकाले और दिखाने शुरू किए। इसी बीच एक लड़की ने गहनों पर ध्यान लगाया और एक इधर-उधर देखती नजर आई। फिर कुछ ही पल में उसने बैग से स्प्रे निकाला और दुकानदार पर छिड़कने लगी। लेकिन लगता है कि दुकानदार पहले ही लड़कियों के आव-भाव से सतर्क था। ऐसे में दुकानदार ने फुर्ती दिखाई और बाहर भागकर लड़कियों को दुकान में बंद कर दिया और आसपास वालों को इकट्ठा कर लिया।

इस तरह दोनों लुटेरी लड़कियां पकड़ी गईं और दिमाग में लाखों के जेवर लूटने का प्लान धरा का धरा रह गया। वहीं हैरान करने वाली यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Patna Two Girls Robbers Jewellery Shop Robbery Viral Video

वीडियो