Bihar Horse Arrest News: बिहार में गजब! शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार; सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शराब लादे मिला
BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

बिहार में गजब! शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार; सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शराब लादे मिला, पुलिस पकड़कर सीधा थाने ले आई

Bihar Horse Arrested For Liquor Smuggling Video Viral News

Bihar Horse Arrested For Liquor Smuggling Video Viral News

Bihar Horse Arrest News: बिहार तो बिहार है। यहां कुछ भी संभव है। अब यहां एक और गजब हुआ है। बिहार के बेतिया में शराब तस्करी में एक घोड़ा गिरफ्तार किया गया है। घोड़े पर शराब लदी हुई थी तो पुलिस इसे गिरफ्त में लेकर सीधा थाने में ले आई और यहां कैद कर लिया। बताया जाता है कि, शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जब पहुंची तो शराब के साथ तस्कर नहीं मिला बल्कि सिर्फ घोड़ा मिला। जिसके बाद बेचारा घोड़ा गिरफ्तार कर लिया गया।

स्कर तो भाग गया

बताया जाता है कि, यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस को शराब तस्करी की सूचना आई थी। जिसके बाद पुलिस चौकन्ना हुई और चेकिंग पर निकली। इसी दौरान यूपी बॉर्डर की तरफ यह घोड़ा शराब लादे हुए घुसने जा रहा था। इस घोड़े के साथ असली तस्कर भी था। लेकिन पुलिस चेकिंग में वह घोड़ा छोड़ भाग गया। ऐसे में पुलिस को मौके पर सिर्फ घोड़ा मिला। जिसे ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जो असली तस्कर था, उसे पुलिस नहीं पकड़ पाई। अब यह पूरा मसला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और बिहार पुलिस की अलग ही तारीफ हो रही है।

वीडियो देखिए

 

चलती बाइक पर लड़की ने युवक पर ताबड़तोड़ चप्पल चलाए; मात्र 20 सेकेंड में 14 चप्पल शॉट्स.. अब 'चप्पल गर्ल' का वीडियो वायरल