उत्तराखंड पुलिस का सिपाही पहुंचा जंतर मंतर, युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा, महकमे में हड़कंप
BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

उत्तराखंड पुलिस का सिपाही पहुंचा जंतर मंतर, युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा, महकमे में हड़कंप

Uttarakhand Police constable reaches Jantar Mantar

Uttarakhand Police constable reaches Jantar Mantar

रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस कर्मी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्दी में दिखाई दे रहा व्यक्ति शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल रह चुका है और वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था।

 उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर धरना-प्रदर्शन में हुआ शामिल 

बताया जा रहा है कि शेर सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसकी वर्तमान स्थिति और वर्दी पहनने के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

वीडियो में वह कह रहा है कि 'जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करुंगा? उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोडकर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं।'

पिथौरागढ़ जिले में था तैनात

सूत्रों के अनुसार, शेर सिंह की तैनाती पूर्व में पिथौरागढ़ जिले में रही थी। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह अभी भी पुलिस सेवा में है या नहीं तथा निलंबन की स्थिति में वर्दी पहनकर सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के मामले में क्या कार्रवाई बनती है।

पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी पूरे प्रकरण की जानकारी एकत्र की जा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।