Azamgarh's Identity HasAzamgarh's Identity Has

आजमगढ़ की पहचान बदल गई, अब विकास और शिक्षा के लिए जाना जाता है: योगी

5j1iufa4_yogi_625x300_13_June_26

Azamgarh's Identity Has

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को कहा कि भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से गुंडे और माफिया पलायन कर चुके हैं तथा आजमगढ़ की पहचान भी पूरी तरह बदल चुकी है।

मुख्यमंत्री महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 955 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ की पहचान आतंकवाद, माफियाओं और अपराधियों के कारण होती थी, लेकिन आज यह जनपद शिक्षा, विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आजमगढ़ की पहचान विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, फोरलेन कनेक्टिविटी, हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय और ब्लैक पॉटरी जैसी उपलब्धियों से जुड़ चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब को आवास, शौचालय, बिजली और सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया गया है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को अपने राष्ट्रनायकों और गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने Maharaja Suheldev के शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि नया भारत गुलामी के प्रतीकों को स्वीकार नहीं करेगा और देश की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहराइच में विदेशी आक्रांता Salar Masud के बजाय महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण कराया गया है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने वर्षों तक प्रदेश में शासन किया, वे विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विकास और सुशासन के बल पर उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था और प्रगति का प्रमुख केंद्र बनेगा।