मनाली में बड़ा सड़क हादसा: सोलंगनाला के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच पर्यटक घायल

मनाली में बड़ा सड़क हादसा: सोलंगनाला के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच पर्यटक घायल

jagran-News-(2325)-1781383021222_v

Major road accident in Manali

मनाली। Major road accident in Manali, पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला से आगे स्नो गैलरी के समीप शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यूपी नंबर की एक स्कॉर्पियो यूपी-87 एम-6966 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, सभी घायल हो गए हैं। घायलों को लोगों और पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया गया।

घायलों में 25 वर्षीय आकाश यादव पुत्र रामकृष्ण यादव, यश यादव पुत्र संतोष यादव निवासी दुर्गा कॉलोनी, गली नंबर-2, कासगंज उत्तर प्रदेश, 24 वर्षीय सुमित पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी गांव पटसुआ, डाकघर जसमाई अलीगढ़, 24 वर्षीय हनी पुत्री विपिन कुमार निवासी गांव मस्तीपुर जिला कासगंज और 18 वर्षीय काव्या पुत्री उदय पाल निवासी मॉडल टाउन, एफ-3 ब्लाक नार्थ-वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने थाना मनाली में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।