कैंची धाम के 62 वें स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया

62nd foundation day of Kainchi Dham

62nd foundation day of Kainchi Dham

62nd foundation day of Kainchi Dham: कैंची धाम के 62 में स्थापना दिवस पर नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ ने नयागांव बैरियर पर सुबह 9:00 बजे से हलवा पुरी का भंडारा और मीठे जल की छबील काले चने का प्रसाद का वितरण किया गया समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह आयोजन समिति के प्रधान त्रिभुवन बेलवाल के नेतृत्व में हुआ समिति के महासचिव केशव तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में विशेष तौर पर यूपीएससी 93 रैंक में आई आकृति ने प्रसाद वितरण कर बाबा के चरणों में वंदना करी व कुमाऊं सभा की सलाहकार हीरा नेगी व सचिव राजिंदर सिंह नगरकोटी ने भी विशेष तौर पर बाबा के चरणों में माथा  टेका व प्रसाद ग्रहण किया समिति के चेयरमैन टी सी शर्मा व कोषाध्यक्ष अनिल मंडल व गोपाल तिवारी,  दिनेश डोभाल,  बाला दत्त बेलवाल आदि समेत सभी पदाधिकारी गण व सदस्य इस आयोजन में मौजूद रहे