कैशियर हत्या मामला: पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कैशियर हत्या मामला: पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

Cashier Murder Case

Cashier Murder Case

बदमाशों ने केमिस्ट शॉप में घुसकर, काउंटर पर बैठे कैशियर पर सरेआम गोलियां बरसाईं थी।

शातिर बदमाशो ने कुल 12 राउंड फायर किए थे।

शातिर बदमाश कुछ समय गांव कजहेडी में रुके थे।कहा थी पुलिस/नाके?

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Cashier Murder Case: सेक्टर 11 स्थित केमिस्ट शॉप में घुसकर,काउंटर पर बैठे कैशियर जानकी दास की ताबड़तोड़ गोलियो से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।परिजन शव को हिमाचल के रोहड़ू गांव दल में लेकर चलेंगे।यहां सोमवार सुबह जानकी दास का अन्तिम संस्कार किया जाएगा। जानकी दास का एक बेटा जिसका नाम हर्षित है।वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का छात्र है।पत्नी हिना सिंह पीजीआई में जॉब करती है।

क्या था मामला।

शनिवार दिनदिहाड़े उस वक्त शहर में हड़कप मच गया था।दो ऑटोमेटिक 
हथियारबंद बदमाशों ने पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित श्रीकुमार केमिस्ट शॉप में घुसकर यहां कैशियर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी।कैशियर की हत्या कर बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे।मृतक कैशियर की पहचान धनास के रहने वाले 45 वर्षीय जानकी दास के रूप में हुई थी।वहीं हत्या की यह पूरी वारदात शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शातिर बदमाशो ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले आसपास रेकी की।फिर वारदात को अंजाम दिया था।

दो नकाबपोश बदमाश अंदर आए,एक बाहर बाइक पर कर रहा था इंतजार।

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि केमिस्ट शॉप में रोज़मर्रा की तरह काम चल रहा होता है। ग्राहक आ रहे हैं, दवाई ले रहे हैं और जा रहे हैं। इसी बीच सिर पर कैप और मुंह पर मास्क लगाए 2 शातिर युवक शॉप में एंटर होते हैं और आकर कैशियर के सामने काउंटर पर खड़े हो जाते है। वह कुछ पल इधर-उधर देखते हैं। और इसके बाद धीरे से दोनों ऑटोमेटिक पिस्टल निकालते हैं।और वहीं लोड करते हुए अचानक से सीधा कैशियर जानकी दास पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं। कुछ ही पल में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो जाते हैं।बताया जा रहा है कि केमिस्ट शॉप में अंदर आए सिर्फ 2 बदमाश ही नहीं थे।बल्कि एक और बदमाश इनके साथ आया था। जो कि बाहर बाइक  पर था।और इनको भगाने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों उस तीसरे बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर मौके से भाग निकले। जिन्होने पब्लिक को डराने के लिए बाहर हवाई फायर भी किया था। फिलहाल वारदात को लेकर सेक्टर 11 में आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया था। कुछ शॉप दहशत के चलते बंद भी हो गई थी।वाकई यह पूरी वारदात दिल दहलाने और रोंगटे खड़े करने वाली थी।। वारदात से पूरा चंडीगढ़ दहल गया था।और शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है।जब मामले के बारे में केमिस्ट शॉप के राजीव से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश,रंगदारी या फिर कोई ऐसी धमकी नहीं है।वही उन्होंने बताया कि एक साल शॉप खोले हुआ है।और जानकी दास एक साल से उनके पास कार्यरत है।और वह बहुत ही अच्छा इंसान था। हरदम से लोगो की मदद करता था। 

पत्नी ने सोमवार को सरपंच के लेनी शपथ।

जानकारी के अनुसार पता चला कि उसकी पत्नी गांव से सरपंच का चुनाव जीती है। जिसने सोमवार को शपथ लेनी है।वही अब उसके पति जानकी दास का सोमवार को सुबह अंतिम संस्कार भी है। मृतक पति जानकी दास अपनी पत्नी के चुनाव के समय वही था। वह 4 जून को चंडीगढ़ आया था। उसे नहीं पता था कि वह इस दुनिया में नहीं रहूंगा।अपने गांव और अपनी पत्नी की खुशी अब दोबारा नहीं देख पाएगा।

चिन्नी कुबाहेड़ी मर्डर के बाद तीन महीनों से लगातार नाके पुलिस नाकामयाब।

देखा गया कि चिन्नी कुबाहेड़ी हत्या के बाद तीन महीनों से पूरे शहर के अलग अलग एरिया में नाके लगाए जा रहे है।यह नाके यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते लगाए गए थे। ताकि शहर में कोई वारदात होती तो शातिर बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में हो। नाके अभी तक भी जारी थे। लेकिन काम उल्टा हो गया। नाकों के बाबजूद बाइक पर सवार तीन शातिर बदमाश सैक्टर 11 में एक बड़ी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त घटना स्थल पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ था। शहर में और भी नाके थे। क्या उस बाइक पर सवार तीनों शातिर बदमाशो पर किसी भी पुलिस कर्मी की नजर नहीं गई।शूटरों को नाके के बाबजूद आसानी से  निकलना एक सवालिया निशान है।

तीनों शातिर बदमाश कुछ समय गांव कजहेडी में रुके।

जानकारी के अनुसार पता चला कि सैक्टर 11 स्थित श्री कुमार मेडिकल शॉप पर काउंटर पर बैठे केशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक पर सवार होकर सैक्टर 10 स्थित गार्डन की पार्किंग में मोटर साइकिल खड़ा कर ऑटो में सवार होकर सीधा सेक्टर 52 स्थित गांव कजहेडी में गए।और कुछ समय रुकने और कपड़े बदलकर वहाँ से निकले। सवाल यह है कि उस वक्त एरिया की थाना पुलिस,बीट सिस्टम,पुलिस के नाके?? आराम से वहां से निकल गए। पुलिस पकड़ ना पा सकी।

चिन्नी कुबाहेड़ी मर्डर मामले में बाइक सवार दो शातिर कजहेडी में रुके थे।पुलिस को उस वक्त भी नहीं थी कोई जानकारी।

जानकारी के अनुसार पता चला कि जिस वक्त प्रोपर्टी डीलर चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या की गई थी। उसके बाइक सवार दो शातिर हत्यारे सैक्टर 52 स्थित गांव कजहेडी में रुके थे। लेकिन पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी।अब देखना यह होगा कि यूटी पुलिस उक्त मामले में क्या एक्शन लेती है।