बक्सर के चर्चित युवा अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

बक्सर के चर्चित युवा अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

Ajay Rai, a prominent young man from Buxar

Ajay Rai, a prominent young man from Buxar

~ मिले सम्मान से ग्रामीणों में दौड़ी ख़ुशी की लहर, लगा बधाइयों का ताता

डुमरांव : कहा जाता है की प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नही होती जिसको अक्षरश: चरितार्थ करते हुए डुमरांव नगर के जलपुत्र से विख्यात अजय राय ने एक बार फिर से अपने बेहतर कार्यों के बदौलत बक्सर जिले का नाम का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है. हिमांचल प्रदेश के सोलन जिला में विकास फैमिली क्लब द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनार सह सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में कार्य कर रहे देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों को सम्मानित किया गया. जिसमे अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. अजय को राष्ट्रीय पर नवाजे जाने की खबर पाकर ग्रामीण में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. उनके चाहने वाले लोगों का बधाई देने का तांता लग गया. बताते चले की अजय बक्सर जिले से एक मात्र ऐसे युवा हैं जिनके नाम का चयन इस अवार्ड के लिए हुआ था विदित हो की यह कोई पहला मौका नही है जब अजय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया हो इसके पहले भी उन्हे कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है. स्थानीय लोगों का कहना है की अजय एक तेजतर्रार, मेहनती और होनहार युवा हैं उनका बचपन से ही समाजिक कार्यों में रुचित रहा है उन्हें अपने मिट्टी के लिए कुछ कर गुजरने जाने की चाहत रही है. अजय को युवा को उन्हें अपना रॉल मॉडल मानते हैं. अजय को हिमांचल प्रदेश के सोलन जिले के उप समाहर्ता रजिंन्द्र वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार प्रसार, डाइट प्रधानाध्यापक गीतांजलि कश्यप, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सोलन हरिराम चंदेल, श्रीबाघ सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें अपने हाथों से मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जिसके लिए अजय ने उन्हें धन्यवाद भी दिया. इस सम्बन्ध में अजय का कहना है की यदि नेक इरादे और सकारात्मक सोच हों, तो जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है. यह दृष्टिकोण व्यक्ति को सही राह दिखाता है, तनाव कम करता और आत्मविश्वास बढ़ाकर सफलता के द्वार खोलता है. मौके पर संस्था के सी.ओ मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा कुमारी, स्टेट कोर्डिनेटर आशा शर्मा, राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षिका भागीरथी शर्मा, प्रदीप शर्मा बबिता सिंह सहित देश भर से आए दिग्गज मुख्य रूप से मौजूद रहें.