एम डब्ल्यू बी में प्रदेश यूनिट में विजय बजाज व राजीव गर्ग बनाए गए सह सचिव

Joint Secretaries of the state unit of MWB

Joint Secretaries of the state unit of MWB

कुरुक्षेत्र, कैथल और फतेहाबाद में जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्त

चंडीगढ़: Joint Secretaries of the state unit of MWB: पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन ने अपने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर तक नई नियुक्तियों की घोषणा की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के निर्देशानुसार प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अनुभवी, सक्रिय और समर्पित पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा पत्रकार समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

संगठन ने फतेहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विजय बजाज व नरवाना से राजीव गर्ग को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। जबकि राजीव गर्ग को प्रदेश  संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों अपने अनुभव के दम पर संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में जिला प्रधान पद पर नई नियुक्ति की गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन चोपड़ा  पहले से ही प्रदेश कार्यकारिणी में  उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश स्तर पर बढ़ी जिम्मेदारियों के चलते जिला प्रधान का पद रिक्त हो गया था। इस पद पर अब  वरिष्ठ पत्रकार सोहनलाल सैनी को जिला कुरुक्षेत्र का प्रधान नियुक्त किया गया है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि सोहनलाल सैनी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं और उनके लंबे अनुभव का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

इसी प्रकार कैथल जिले में सुखविंदर सैनी को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद बांटना नहीं बल्कि पत्रकारों की आवाज को सशक्त बनाना है।

फतेहाबाद जिले में भी संगठन का विस्तार करते हुए अनिल गोयल को जिला प्रधान तथा मुकेश बंसल को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं से जिले में संगठन की जड़ों को और मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

संगठन के विस्तार अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर भी कई नई नियुक्तियां की गई हैं। बलदेव बरेटा को रतिया ब्लॉक प्रधान, दलवीर जाखल को ब्लॉक प्रधान भुना तथा सदानंद को टोहाना ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है। संगठन का मानना है कि ब्लॉक स्तर पर मजबूत इकाइयां बनने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी संगठन का पूरा सहयोग और संरक्षण मिल सकेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके हितों के लिए संघर्ष करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक मजबूत और विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में पत्रकार अनेक चुनौतियों और दबावों के बीच कार्य कर रहे हैं। ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत बनाया जाएगा।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कुरुक्षेत्र, कैथल और फतेहाबाद जिलों के पत्रकारों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार, मजबूती और प्रभाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।