Haryana Strengthens Healthcare

पानीपत जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, 219 नए पदों को मंजूरी

undefined

Haryana Strengthens Healthcare

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री Aarti Singh Rao के प्रयासों से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार ने 200 बेड वाले जिला नागरिक अस्पताल, पानीपत के लिए 122 नियमित पदों और 97 पदों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरने की मंजूरी दी है। इस प्रकार कुल 219 पदों के सृजन एवं स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके साथ ही जिला Kurukshetra के थाना स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की भी मंजूरी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि पानीपत के 200 बेड वाले नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 122 नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ऑपरेशन थिएटर सहायक, डाइटीशियन, बायोमेडिकल इंजीनियर, सोशल वर्कर और जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं।

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों और स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।