Haryana Situation After Heavy Rain| सड़क पर नाव से चल रहे गृह मंत्री अनिल विज, अंबाला के ये हालात 'हायो रब्बा'

सड़क पर नाव से चल रहे गृह मंत्री अनिल विज; अंबाला के ये हालात 'हायो रब्बा', अलर्ट जारी, स्कूलों में इस तारीख तक छुट्टियां

Haryana Situation After Heavy Rain

Haryana Situation After Heavy Rain: भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हिमाचल और हरियाणा का भी बुरा हाल हो गया है। या यूं कहें इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा बुरे हालात पैदा हुए हैं। हिमाचल तो एक अलग ही चुनौती झेल रहा है तो वहीं पंजाब में भी जगह-जगह बारिश से दुर्दशा की स्थिति बनी हुई है।

वहीं बात अगर हरियाणा की करें तो यहां भी लोग आफत से जूझ रहे हैं। खासतौर पर घग्गर और यमुना में उफान के चलते पंचकूला, यमुनागर, अंबाला और कुरुक्षेत्र के हालात बेहद खराब हैं। यहां के तमाम गांव पानी में पूरी तरह से जलमग्न हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में बारिश के पानी से सड़कें नदी बनी हुईं हैं। बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस रखा है। जिससे कई लोगों ने अपने घर का ग्राउंड फ्लोर ही छोड़ दिया है और छत पर रहने को मजबूर हैं।

घग्गर का जल स्तर

 

सड़क पर चल रही गृह मंत्री अनिल विज की नाव

अंबाला में आलम यह है कि, गृह मंत्री अनिल विज को सड़क पर नाव से चलना पड़ रहा है। अनिल विज का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे पानी में डूबी सड़क पर वह नाव लेकर निकले हैं और अपने क्षेत्र के हालात जान रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज अंबाला में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अपने सामने प्रशासन की टीमों से पानी को निकलवा रहे हैं।

 

अंबाला में 15 जुलाई तक स्कूल बंद

बतादें कि, अंबाला की स्थिति को देख यहां अलर्ट जारी है और बच्चों की सेफ्टी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 जुलाई तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। 15 जुलाई तक अंबाला के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंधित आधिकरिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आदेश

Ambala Situation After Heavy Rain
Ambala Situation After Heavy Rain