Haryana Panchayat Chunav 2022 Third Phase Announced

हरियाणा पंचायत चुनाव के तीसरे फेज का ऐलान: इन 4 जिलों में आ गईं वोटिंग की तारीखें, देखें कैसा रहेगा चुनावी शेड्यूल?

Haryana Panchayat Chunav 2022 Third Phase Announced

Haryana Panchayat Chunav 2022 Third Phase Announced

Haryana Panchayat Chunav 2022 Third Phase Announced : हरियाणा में अब पंचायत चुनाव के तीसरे फेज का भी ऐलान हो गया है| तीसरे फेज में हरियाणा के 4 जिलों (हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल) में पंचायत चुनाव होना है| राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, हिसार सहित इन चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 नवंबर को वोटिंग करवाई जाएगी| जबकि पंच-सरपंच के लिए 25 नवंबर को वोट पड़ेंगे| वहीं बात अगर नामांकन प्रक्रिया की करें तो 5 नवंबर से 11 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं| 12 नवंबर को नामांकनों की छटनी की जाएगी|

ज्ञात रहे कि, हरियाणा पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav in Haryana) के दो फेज पहले ही घोषित किये जा चुके हैं| ये चार जिले उन दोनों फेजों में शामिल नहीं हो पाए थे| हालांकि, फतेहाबाद जिले को पहले फेज में शामिल किया गया था लेकिन आदमपुर उपचुनाव को देखते हुए यहां चुना टाल दिया गया| आदमपुर में उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होनी है|

हरियाणा में पहले फेज का पंचायत चुनाव

पहले फेज में हरियाणा (Haryana) के 9 जिलों में पंचायत चुनाव होगा| इन जिलों में भिवानी,  झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जैसे जिले शामिल है| यहां जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 2 नवंबर को वोटिंग की जाएगी| वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का रहेगा|

हरियाणा में दूसरे फेज का पंचायत चुनाव

दूसरे फेज में प्रदेश के 9 जिलों में चुनाव (Haryana Panchayat Chunav) कराया जाएगा| इस फेज में अम्बाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जैसे कुल 9 जिलों को शामिल किया गया है| इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 9 नवंबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग की जाएगी| वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का रहेगा|

दूसरे फेज के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख

आपको बतादें कि, दूसरे फेज के पंचायत चुनाव (Haryana Panchayat Chunav 2022) के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है| चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दाखिल करने समय सीमा तय की थी| हालांकि, इस बीच 23, 24 और 25 को त्योहार के चलते नामांकन प्रक्रिया बंद रखी गई थी|