JJP Nishan Singh Resigns- हरियाणा में JJP को बहुत बड़ा झटका; प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का पार्टी से इस्तीफा, अब जॉइनिंग कहां?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में JJP को बहुत बड़ा झटका; प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह का पार्टी से इस्तीफा, राष्ट्रीय महासचिव का भी रिजाइन, अब जॉइनिंग कहां?

Haryana JJP State President Nishan Singh Resigns Lok Sabha Chunav 2024

Haryana JJP State President Nishan Singh Resigns Lok Sabha Chunav 2024

JJP Nishan Singh Resigns: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 से पहले हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया है। निशान सिंह ने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्तीफे की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि, निशान सिंह पार्टी की कुछ गतिविधियों से एतराज जता रहे थे। इसी कारण से उन्होने पार्टी छोड़ दी। अब कहा जा रहा है कि, निशान सिंह जल्द ही कांग्रेस में जॉइनिंग करेंगे। निशान सिंह के साथ उनके करीबी नेता भी कांग्रेस में जॉइनिंग कर सकते हैं।

JJP बनने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह

2018 में जेजेपी के गठन के बाद निशान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी और तबसे अब तक लगातार वह जेजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रहे। हालांकि, इस बीच जेजेपी में कई बार संगठन का फेरबदल हुआ लेकिन निशान सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा गया।

JJP राष्ट्रीय महासचिव का भी रिजाइन

प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के साथ-साथ JJP राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कमलेश सैनी ने लिखित में अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के नाम प्रेषित कर दिया है।

Haryana JJP State President Nishan Singh Resigns Lok Sabha Chunav 2024

 

BJP के साथ टूटा JJP का गठबंधन

12 मार्च को हरियाणा में बीजेपी और JJP का साढ़े चार साल का गठबंधन टूट चुका है। जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी हरियाणा की 10 सीटों पर अपने सभी उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। वहीं जेजेपी द्वारा अपने अलग उम्मीदवार खड़े किए जा रहे हैं। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव 25 मई को होगा।