Haryana Hansi Road Accident: हरियाणा के हांसी में भयानक सड़क हादसा; 5 की मौत, 1 महिला गंभीर घायल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में भयानक सड़क हादसा; 5 की मौत, 1 महिला गंभीर घायल, बारिश के बीच ट्रक में घुसी कार और बाइक

Haryana Hansi Road Accident 5 Killed

Haryana Hansi Road Accident 5 Killed

Haryana Hansi Road Accident: हरियाणा में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बतादें कि, यह हादसा हिसार जिले के हांसी में हुआ। यहां दिल्ली रोड पर बने ढाणा बाइपास के नजदीक एक ट्रक से एक बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए और हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में 2 लोग रोहतक के रहने वाले थे

बताया जाता है कि, हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान हो गई है। दोनों में एक का नाम संदीप और एक का नाम प्रदीप है। दोनों जिला रोहतक के रहने वाले थे। वहीं 3 मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं और हादसे की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार और बारिश के चलते हुआ हादसा

फिलहाल, माना जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार और बारिश के चलते हुआ है। बारिश के बीच तेज रफ्तार वाहन संभल नहीं पाए और आपस में टकरा गए। बताया जाता है कि, खड़े ट्रक से कार और बाइक के टक्कर हुई। दोनों वाहन पीछे से ट्रक में आ घुसे।

यह भी पढ़ें-  पंजाब सरकार में 2 नए मंत्रियों की एंट्री; गवर्नर ने शपथ दिलाई, मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री मान सहित 16 मंत्री हुए