Haryana Govt Raksha Bandhan Gift| हरियाणा में महिलाओं को बड़ा तोहफा; सरकार ने रक्षाबंधन पर बस यात्रा फ्री की, मगर टाइमिंग लीजिए

हरियाणा में महिलाओं को बड़ा तोहफा; सरकार ने रक्षाबंधन पर बस यात्रा फ्री की, मगर कब से कब तक? टाइमिंग यहां जान लीजिए

Haryana Govt Buses Free For Women on Raksha Bandhan 2023

Haryana Govt Buses Free For Women on Raksha Bandhan 2023

Haryana Govt Raksha Bandhan Gift: हरियाणा सरकार ने हर बार की तरह एक बार फिर महिलाओं को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा दे दिया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि, इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा फ्री रहेगी।

हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि, सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में इस वर्ष भी फ्री यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें।

फ्री यात्रा कब से कब तक? टाइमिंग यहां जान लीजिए

अब सवाल यह है कि, रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा कब से कब तक रहेगी? परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के अनुसार, फ्री यात्रा की सुविधा 29 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ हो जाएगी और 30 अगस्त 2023 रक्षाबंधन के पूरे दिन तक और मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड दोनों प्रकार की सरकारी बसों में दी जाएगी।