Haryana CM Nayab Saini: CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी
BREAKING
CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन; इस देश ने पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया, अनियंत्रित कंटेंट से बचाने के लिए बड़ा कदम

CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी

 Haryana CM Nayab Saini appealed to the doctors to end the strike

Haryana CM Nayab Saini appealed to the doctors to end the strike

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉक्टरों से अपील की है कि वे अपनी हड़ताल वापस लें और काम पर लौटें। सीएम सैनी ने कहा, ''आम जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए सभी डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें और तुरंत काम पर लौट आएं। डॉक्टरों की चार प्रमुख मांगों में से तीन को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।'' बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की हड़ताल रोकने के लिए एस्मा भी लगाया था।

किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ में किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की मुआवजा राशि जारी की। सीएम ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि जारी की गई है। इसमें बाजरे के लिए 35.29 करोड़, कपास के लिए 27.43 करोड़, धान के लिए 22.51 करोड़ और ग्वार के लिए 14.10 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके साथ ही भावांतर भरपाई योजना के तहत, 575 प्रति क्विंटल की दर से 1 लाख 57 हजार बाजरा किसानों को 358 करोड़ 62 लाख की राशि जारी की गई है.

किसानों का पूरा बकाया ब्याज माफ होगा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। सीएम ने कहा कि एकमुश्त निपटान योजना (OTS) लागू कर दी गई है। जिसके तहत PACS से ऋण लेने वाले किसान अगर मूल ऋण राशि एकसाथ जमा करवाते हैं, तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ होगा। सीएम ने जानकारी दी कि 6,81,182 किसानों/मजदूरों का 2266 करोड़ का ब्याज माफ होगा। इसी के साथ 2.25 लाख मृत किसानों के परिवारों को भी 900 करोड़ का लाभ इससे मिलेगा।