Haryana Boy Rape With Mausi| शर्मनाक! हरियाणा में युवक ने सगी मौसी का रेप किया; अपने घर वापिस जा रही थी, रास्ते में रोककर जंगल ले गया, दोस्तों के साथ हवस मिटाई
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

शर्मनाक! हरियाणा में युवक ने सगी मौसी का रेप किया; अपने घर वापिस जा रही थी, रास्ते में रोककर जंगल ले गया, दोस्तों के साथ हवस मिटाई

Haryana Boy Rape With Mausi

Haryana Boy Rape With Mausi

Haryana Boy Rape With Mausi: कैसा जमाना आ गया है? अब रिश्तों की मर्यादा भी तार-तार होने लगी है. हवस की जालिम आग में लोग ऐसे गिर चुके हैं कि वह किसी का भी रेप कर दे रहे हैं. भाई अपनी बहन का रेप कर रहा है, बाप अपनी बेटी का रेप कर रहा है, मां, मौसी अन्य रिश्तों के भी रेप हो रहे हैं. दरअसल, हरियाणा के कैथल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी सगी मौसी का रेप किया.

यही नहीं युवक जब मौसी का रेप कर रहा था तो उसके दो दोस्त भी उस दौरान उसके साथ मौजूद थे. उन्होंने भी रेप की इस घटना को अंजाम दिया. मसलन, युवक ने अपनी मौसी की इज्जत अपने दोस्तों के साथ मिलकर तार-तार कर दी. उसे तनिक भी लज्जा महसूस नहीं हुई. फिलहाल, शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बनती कार्रवाई कर रही है.

कुरुक्षेत्र से अपनी बहन के पास आई थी महिला

पीड़ित महिला (मौसी) ने बताया कि, वह कुरुक्षेत्र से कैथल अपनी बहन के घर आई हुई थी. जहां उसका किसी बात को लेकर बहन के साथ झगड़ा हो गया. जिसके बाद वह अपने घर वापिस जाने के लिए आ गई.

जहां इसी दौरान रास्ते में उसकी बहन का लड़का उसे मिला. जो अपने दो दोस्तों के साथ था. उसने उसको बाइक पर जबरन बिठा लिया और इसके बाद जंगल ले गया, जहां बहन के लड़के और उसके दोनों दोस्तों ने उसके साथ रेप किया. इस दौरान जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो मारपीट भी की गई. साथ ही किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने तीनों युवको के खिलाफ रेप की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. जाँच की जा रही है. पुलिस आगे की बनती कारर्वाई करेगी.