Haryana 6 Youths Died in Horrific Accident Near Faridabad
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

बर्थडे पार्टी की खुशियां गम में बदलीं; हरियाणा के फरीदाबाद में 6 युवकों की दर्दनाक मौत, हादसे में कार चकनाचूर हुई, शवों की हालत बुरी

Haryana 6 Youths Died in Horrific Accident Near Faridabad

Haryana 6 Youths Died in Horrific Accident Near Faridabad

Haryana 6 Youths Died in Horrific Accident Near Faridabad: हरियाणा में एक ओर जहां अंबाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है तो वहीं इससे पहले फरीदाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा गुरूवार देर रात हुआ। हादसे में कार की बॉडी चकनाचूर होकर सिमट गई। जहां कार में सवार ये 6 युवक बाहर नहीं निकल पाए। बताया जाता है कि, मरने वाले ये सभी युवक आपस में दोस्त थे और पलवल के रहने वाले थे।

बर्थडे पार्टी की खुशियां गम में बदलीं

हादसे के वक्त ये युवक गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी करके लौट रहे थे। मृतक युवकों की पहचान जतिन, विशाल, आकाश, संदीप, पुतिन और बलजीत उर्फ बंटी के रूप में हुई है। इन सभी की उम्र 18 से 30 साल के बीच बताई जाती है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं और इनके परिजन को जानकारी देने के साथ आगे की बनती कार्रवाई कर रही है।

डिवाइडर से टकराकर ट्राले से टकराई कार

मिल जानकारी के अनुसार, इन युवकों की कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर इसके बाद दूसरी तरफ जाकर ट्राले से टकरा गई। हादसा इतना भयानक रहा कि कार के परख्च्चे उड़ गए। बॉडी तहस-नहस होकर खुद में सिमट गई। बताया जाता है कि, युवकों के शवों की हालत भी काफी बुरी है। शव भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह पढ़ें- हरियाणा के अंबाला में भयानक हादसा; नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले की भीषण टक्कर में कई लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर