Geeta Jayanti 2022 : हरी का ठिकाणा हरियाणा-गीता जयंती पर कुरुक्षेत्र जरुर आना

Geeta Jayanti 2022 : हरी का ठिकाणा हरियाणा-गीता जयंती पर कुरुक्षेत्र जरुर आना

Geeta Jayanti 2022

Geeta Jayanti 2022

मुख्यमंत्री ने दिया प्रदेशवासियों को निमंत्रण

चंडीगढ़, 14 नवंबर। Geeta Jayanti 2022 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को हरियाणवी में निमंत्रण देते हुए कहा कि ‘हरी का ठिकाणा हरियाणा-गीता जयंती(Geeta Jayanti 2022) पर कुरुक्षेत्र जरुर आना’। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव(Gita Jayanti Festival) लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। प्रदेशवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। 

मुख्यमंत्री सोमवार को चंडीगढ़ में गीता जयंती महोत्सव(Gita Jayanti Festival) पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग गीता जयंती महोत्सव(Gita Jayanti Festival) में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक भागिदारी निभा रहे हैं। तभी आसपास की बड़ी-छोटी सभी संस्थाएं अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। 

शुरूआत में कम रखा था बजट

गीता जयंती महोत्सव की जब सरकार ने शुरूआत की थी तो बजट ज्यादा रखा था लेकिन धीरे-धीरे आयोजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इसमें जन भागीदारी बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक(international tourists) भी आकर्षित होंगे। गीता स्थली कुरुक्षेत्र आस्था और पर्यटन का संगम है। पिछले दिनों पवित्र तीर्थ ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की मूर्ति का अनावरण किया गया था। अब जल्द ही यहां पर थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखने को मिलेगा। इसका लगभग कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में इस शो का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ-साथ यहां 250 करोड़ की लागत से 6 संग्रहालय भी बनाया जा रहा हैं, जहां पर वर्चुअली महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा। 

इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ.अमित अग्रवाल, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: