Half-burnt bodies of lover, girlfriend found in Bihar
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिहार में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

Half-burnt bodies of lover, girlfriend found in Bihar

Half-burnt bodies of lover, girlfriend found in Bihar

Half-burnt bodies of lover, girlfriend found in Bihar- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है। प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है।

डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार के बताया कि प्रथम ²ष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दोनो शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है। दोनो की हत्या गला रेतकर की गई है।

मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम ²ष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है।