सहारनपुर में हाजी इकबाल का पुत्र अफजाल गिरफ्तार, जल्‍द ही हाजी तक पहुंचेगी पुलिस
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सहारनपुर में हाजी इकबाल का पुत्र अफजाल गिरफ्तार, जल्‍द ही हाजी तक पहुंचेगी पुलिस

सहारनपुर में हाजी इकबाल का पुत्र अफजाल गिरफ्तार

सहारनपुर में हाजी इकबाल का पुत्र अफजाल गिरफ्तार, जल्‍द ही हाजी तक पहुंचेगी पुलिस

बसपा (BSP) के पूर्व एमएलसी और सहारनपुर (Saharanpur) के खनन कारोबारी हाजी इकबाल उर्फ बाला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. खनन माफिया हाजी इकबाल का तीसरा बेटा अफजल भी गिरफ्तार हो गया है. 15 दिन पहले ही इकबाल के दो बेटे अलीशान और जावेद की हो गिरफ्तारी हो चुकी है. वे दोनों अभी तक जेल में हैं. बेटों की गिरफ्तारी से हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बता दें कि हाजी इकबाल की पिछले महीने सवा सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क हो चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द हाजी इकबाल की गिरफ्तारी हो सकती है. हाजी इकबाल का एक बेटा गैंगस्टर एक्ट में अभी वांछित चल रहा है.