Gurugram FDA Seizes 560 Fake Telma-AM
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गुरुग्राम FDA की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली से Telma-AM की 560 नकली स्ट्रिप बरामद, बिना लाइसेंस दवा गोदाम सील

team

Gurugram FDA Seizes 560 Fake Telma-AM

गुरुग्राम। ब्लड प्रेशर की नकली दवा Telma-AM मामले में हरियाणा फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के ओखला स्थित एक परिसर से 560 नकली स्ट्रिप बरामद की हैं। यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सुव्रत द्विवेदी से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर की गई।

ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर सुरेश वर्मा और मुकेश कुमार ने बताया कि टीम ने ओखला स्थित श्री बालाजी फार्मा पर छापेमारी की, जहां से Telma-AM की 560 नकली स्ट्रिप जब्त की गईं। इन्हें फॉर्म-16 और फॉर्म-17 के तहत सीज किया गया।

छापेमारी के दौरान दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग की जांच में सामने आया कि संबंधित फर्म के पास एलोपैथिक दवाओं की बिक्री या भंडारण का वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बाद टीम ने मौके से 323 प्रकार की एलोपैथिक दवाओं का स्टॉक भी जब्त कर लिया। यह संयुक्त कार्रवाई देर रात तक चली।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश और स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर रिपन मेहता के नेतृत्व में हरियाणा FDA राज्यभर में नकली एवं मिलावटी दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चला रहा है। विशेष रूप से गुरुग्राम में सक्रिय अंतरराज्यीय नकली दवा नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि हाल के वर्षों में गुरुग्राम FDA ने कई बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वर्ष 2024 में टोफाजैक दवा की 1,000 से अधिक नकली डिब्बियां बरामद की गई थीं। वर्ष 2025 में हेड ऑन (Somatropin) इंजेक्शन रैकेट का खुलासा हुआ, जबकि अप्रैल 2026 में करीब 70 लाख रुपये मूल्य के नकली माउंटजारो इंजेक्शन जब्त किए गए थे।

जुलाई 2026 में सामने आए Telma-AM मामले में अब तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हो चुका है। इस मामले में पहले सुव्रत द्विवेदी और बाद में मुरादाबाद निवासी जुबैर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एफडीए गुरुग्राम की प्रवर्तन टीम ने अब तक विभिन्न मामलों में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। विभाग ने आम नागरिकों, अस्पतालों और मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे दवाएं केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध दवा या पैकेजिंग की सूचना तुरंत FDA को दें।