Himachal Election 2022: डबल इंजन की सरकार हिमाचल में करेगी विकास : : संजय टंडन

Himachal Election 2022: डबल इंजन की सरकार हिमाचल में करेगी विकास : : संजय टंडन

Himachal Election 2022

Himachal Election 2022

- भाजपा नेता ने परमजीत सिंह पम्मी के लिए किया  चुनाव प्रचार

सोलन । Himachal Election 2022: जिला सोलन की दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जोश दुगना हो चुका है। रविवार को इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने दून विधानसभा क्षेत्र के सूरजपुर बूथ में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान घर-घर जा कर लोगों को संकल्प पत्र बांटे। संजय टंडन ने लोगों से पार्टी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी की जीत के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में दून विधानसभा क्षेत्र में बहुत विकास किया है। इस क्षेत्र में चल रहे विकास के कार्यों को आगे भी गति मिले इसके लिए दोबारा से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाना आवश्यक है।

Himachal Election 2022

यह पढ़ें: BJP's Election Manifesto: भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र केवल मात्र जुमला पत्र – राजीव शुक्ला

केंद्र में और प्रदेश में दोनों जगह एक ही सरकार

संजय टंडन ने कहा कि केंद्र में और प्रदेश में दोनों जगह पर जब एक ही सरकार कार्य करती है तो विकास दोगुनी गति से होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास समानता के साथ किया है। आज भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास के मामले में काफी पीछे रह जाती थी लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई यहां पर स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य परमजीत सिंह पम्मी ने किया है। उन्होंने कहा कि दून पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में बटा हुआ जरूर है लेकिन विकास के क्षेत्र में काफी आगे है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान करके ऐसी सुदृढ़ और स्थिर सरकार को चुने जो डबल गति से आपके क्षेत्र का विकास कर सके इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के विधायक को दोबारा जीतकर विधानसभा में भेजना होगा उन्होंने भाजपा नेता परमजीत सिंह पम्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि सदियों से चले आ रहे रिवाज़ को बदल कर  मिशन रिपीट 2022 का लक्ष्य पूर्ण बहुमत से प्राप्त कर सकें। उनके साथ कार्यक्रम में कार्यक्रम में पार्टी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, मंडल महामंत्री कश्मीरी लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता, चंडीगढ़ भाजपा से प्रिंस बंदुला, चंदर, ललित और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह पढ़ें: Himachal Pradesh Chunav: पंडित शशिपाल डोगरा क्या बोल रहे हैं, हिमाचल चुनाव पर देखें