Governer Shiv Pratap Shukla reached Una
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ऊना पहुंचे राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला:बतौर मुख्‍यतिथि करेंगे शिरकत

Governer Shiv Pratap Shukla reached Una

Governer Shiv Pratap Shukla reached Una

ऊना:राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का ऊना पहुंचने पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह ग्राउंड में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने स्वागत किया। राज्यपाल का यह पहला ऊना जिले का दौरा है। हिमाचल की प्रथम महिला नागरिक लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ पहुंची हैं।

बता दें की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ऊना के डीएवी सेटेंनरी पब्लिक स्कूल में प्रयास संस्था की तरफ से आयोजित किए जा रहे विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर के शुभारंभ के लिए पहुंचे हैं। इस शिविर का शुभारंभ करने के अलावा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।

ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे

​​​​​​राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा रविवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उनके आगमन पर ऊना जिला की विभिन्न समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उनसे भेंट भी करेंगे।