Google Removed YouTube Videos| Google का भारत में बड़ा एक्शन; 20 लाख से ज्यादा YouTube वीडियो हटाए, जानिए क्या है वजह?

Google का भारत में बड़ा एक्शन; 20 लाख से ज्यादा YouTube वीडियो हटाए, जानिए क्या है वजह?

Google Removed Over 20 Lakh YouTube Videos Action Latest News Update

Google Removed Over 20 Lakh YouTube Videos Action Latest News Update

Google Removed YouTube Videos: इंटरनेट की दुनिया में टॉप सर्च इंजन 'गूगल' ने भारत में बड़ा एक्शन लिया है। गूगल ने 20 लाख से ज्यादा YouTube वीडियो हटा दिए हैं। यानि ये वीडियो भारत में यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे। जो कि अब गूगल द्वारा सर्च इंजन और डेटा से आउट कर दिए गए हैं. अब ये वीडियोज़ न तो गूगल पर देखे जा सकते हैं और न ही यूट्यूब पर।

आखिर क्या रही वजह?

मिली जानकारी के मुताबिक, Google का कहना है कि उसने भारत में अप्रैल और जून 2023 के बीच उसकी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए 20,00,000 से अधिक YouTube वीडियो हटा दिए हैं। क्योंकि वह किसी भी तरह से नीतियों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर नीतियों का उल्लंघन किया जाता है तो वह इसी प्रकार की कार्रवाई करेगा।

Google Pay पर धोखाधड़ी रोकी

Google Pay को लेकर भी गूगल का बड़ा बयान सामने आया है। गूगल का कहना है कि, Google Pay पर वह लोगों को संदिग्ध लेनदेन के बारे में उनकी पसंदीदा भाषा में तुरंत सचेत करता है। गूगल ने धोखाधड़ी के प्रयासों को तुरंत रोक दिया है। गूगल ने बताया कि उसकी तत्परता के परिणामस्वरूप पिछले साल अकेले गूगल ने ही Google Pay पर 12,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी रोकी है।