Goods blown from the car of Deputy Secretary of Ministry of External Affairs
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

विदेश मंत्रालय के उप सचिव की कार से उड़ाए सामान

Goods blown from the car of Deputy Secretary of Ministry of External Affairs

Goods blown from the car of Deputy Secretary of Ministry of External Affairs

Goods blown from the car of Deputy Secretary of Ministry of External Affairs- विदेश मंत्रालय के उप सचिव से उनका लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य सामान लूट लिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम साढ़े छह बजे के एम पुर थाने में पुलिस कंट्रोल रूम को खिड़की का शीशा तोड़कर चोरी होने की सूचना मिली।

डिप्टी पुलिस आयुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, ग्रेटर कैलाश निवासी शिकायतकर्ता ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय में उप सचिव (कानून अधिकारी) के रूप में काम करता है और कार्यालय से लौटते समय, उन्होंने साउथ एक्सटेंशन की ओर अरबिंदो मार्ग (आईएनए मार्केट) पर एक व्यक्ति को बेहोश पड़ा देखा।

उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और मदद के लिए पीसीआर को फोन किया। फिर पीसीआर वैन उन्हें मौके पर ले गई, जब वह वापस लौटे तो उन्हें अपनी कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आईडी, बैंक कार्ड, 20 यूरो और 7,000 रुपये नकद गायब थे।

अधिकारी ने कहा, उनकी शिकायत पर, भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।