सोना फिर 1 लाख 44 हजार के पार, चांदी के रेट में भी भारी उछाल, देखें लेटेस्ट प्राइस

सोना फिर 1 लाख 44 हजार के पार, चांदी के रेट में भी भारी उछाल, देखें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today, 25 March 2026

Gold Silver Price Today, 25 March 2026

नई दिल्ली: Gold Silver Price Today, 25 March 2026: सोना और चांदी की कीमतें पिछले कुछ समय में रोलर कोस्टर बनी हुई हैं। यानी इनमें कभी बड़ी गिरावट तो कभी तेजी आ रही है। कल यानी मंगलवार को जहां दोनों धातुओं में गिरावट आई तो आज बुधवार को इनमें उछाल आ गया। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह ही सोना 5000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया। वहीं चांदी में 13 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई। अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से इन धातुओं ने रफ्तार पकड़ी है।

बुधवार सुबह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना और मई डिलीवरी वाली चांदी, दोनों तेजी के साथ खुले। सुबह 10:30 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 5438 रुपये की तेजी के साथ 1,44,350 पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 12,439 रुपये उछलकर 2,36,380 रुपये पर थी। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना प्रति 10 ग्राम 5658 रुपये और चांदी प्रति किलो 13,228 रुपये तक उछल गई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी में तेजी आई। इंटरनेशनल बाजार में सोना 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। स्पॉट गोल्ड 2.5% बढ़कर 4587.09 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4.2% बढ़कर 4586.10 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी में भी मजबूत वृद्धि देखी गई। सिल्वर स्पॉट कीमतों में 3.6% की वृद्धि होकर यह 73.78 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों आई सोना-चांदी में तेजी?

पिछले दो सत्रों में भारी बिकवाली के बाद बुधवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। डॉलर के कमजोर होने से इन धातुओं की कीमत मे तेजी आई। वहीं तेल की गिरती कीमतों ने महंगाई और ब्याज दरों को चिंताओं को कम किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल युद्ध विराम को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इससे तेल की कीमतें गिर गईं। हालांकि ईरान से ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का भाव

दिल्ली
गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,04,912 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,14,440 रुपये प्रति 8 ग्राम

मुंबई
गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,04,792 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,14,320 रुपये प्रति 8 ग्राम

चेन्नई
गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,05,992 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,15,640 रुपये प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद
गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,04,792 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,14,320 रुपये प्रति 8 ग्राम