Go First All Flights Cancelled Till 9 May: गो फर्स्ट की सभी उड़ानें अब 9 मई तक रद्द, एयरलाइन ने सूचना जारी की

Go First की सभी उड़ानें अब इस डेट तक रद्द; यात्रियों को टिकट बुकिंग का पैसा लौटेगा या नहीं? यहां जान लीजिए

Go First All Flights Cancelled Till 9 May

Go First All Flights Cancelled Till 9 May

Go First All Flights Cancelled Till 9 May: गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी उड़ानें अब 9 मई 2023 तक के लिए रद्द कर दी हैं। इससे पहले एयरलाइन ने 5 मई तक सभी उड़ानों के रद्द रहने की सूचना जारी की थी। जिससे गो फर्स्ट उड़ानों में सफर करने के लिए टिकट बुक कराए बैठे यात्रियों को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा था। कई यात्रियों को जानकारी नहीं हो पाई थी तो वह अपना सफर तय करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि गो फर्स्ट की सभी उड़ानें ही रद्द हैं।

फिलहाल, गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपन यात्रियों को फुल रिफंड देने की बात कही है। एयरलाइन का कहना है कि, जल्द ही यात्रियों को उनकी बुकिंग पेमेंट पूरी तरह से लौटा दी जाएगी। वहीं एयरलाइन ने उड़ानों का संचालन न कर पाने से खेद भी व्यक्त किया है। एयरलाइन ने कहा कि, हम जानते हैं कि उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों की उनके सफर को लेकर सारी प्लानिंग डिस्टर्ब हुई है और हम इसके लिए अपने यात्रियों से क्षमा मांगते हैं। साथ ही हम यात्रियों के धैर्य के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

Go First All Flights Cancelled Till 9 May
Go First All Flights Cancelled Till 9 May

गो फर्स्ट एयरलाइन उड़ानों को ऑपरेट करने में असक्षम

रिपोर्ट्स के अनुसार, गो फर्स्ट एयरलाइन इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रही है। बताया जा रहा है कि, एयरलाइन के पास उड़ानों ऑपरेट करने और उनके सरंक्षण के लिए फंड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यानि गो फर्स्ट एयरलाइन कंगाली हालत में है। जानकारी के अनुसार, गो फर्स्ट एयरलाइन के बेड़े में करीब 59 विमान हैं।