GNPS Red Defeats Sun Cricket
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जीएनपीएस रेड की लगातार जीत, सन क्रिकेट अकादमी को 43 रन से हराया

pp

GNPS Red Defeats Sun Cricket

अंडर-13 जूनियर प्रीमियर लीग में जीएनपीएस रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सन क्रिकेट अकादमी को 43 रन से पराजित कर लगातार जीत का सिलसिला कायम रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएनपीएस रेड ने कप्तान उद्भव की 56 गेंदों में शानदार 84 रन की पारी की बदौलत मजबूत स्कोर खड़ा किया। उन्हें आयांश अहलावत का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 53 रन बनाकर टीम की स्थिति और मजबूत की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन क्रिकेट अकादमी की ओर से सार्थक झा ने 41 रन और अर्नव राठौर ने 23 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। जीएनपीएस रेड के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

इस जीत के साथ जीएनपीएस रेड ने टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।