कांच की छत और 360 डिग्री नज़ारे: विस्टाडोम कोच के साथ स्पेशल ट्रेन (04688/04687) का सफल संचालन

कांच की छत और 360 डिग्री नज़ारे: विस्टाडोम कोच के साथ स्पेशल ट्रेन (04688/04687) का सफल संचालन

Glass Roof and 360-Degree Views

Glass Roof and 360-Degree Views

जम्मू 17 फरवरी 2026: Glass Roof and 360-Degree Views: जम्मू मंडल में यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव व पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान कराते हुए, दिनांक 11 फरवरी से विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 ( बड़गाम - बनिहाल ) की ट्रेन सेवा का विस्तार बनिहाल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक किया गया था। यह विशेष ट्रेन कश्मीर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक आने व जाने वाले लोगों की पसंद बनते जा रही हैं। जिससे जम्मू और कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई ‌। दिनांक 11 फरवरी से आज दिनांक 17 फरवरी तक विशेष ट्रेन में बड़गाम से कटरा व कटरा से बड़गाम तक सामान्य श्रेणी में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों ने सफर किया है, वहीं अगर इस ट्रेन में लगाएं गए, विस्टाडोम कोच की बात करें, तो अभी तक लगभग 400 से ज्यादा लोगों ने सफर किया। 

                यह विशेष ट्रेन मार्ग में आने वाले स्टेशन खारी, सुबंर, संगलदान, सावलकोट, दुगा, बक्कल तथा रियासी स्टेशन पर स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी विकल्प बनती जा रही हैं। मार्ग में आने वाले इन स्टेशनों से लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने सफर किया। जो कि रेलवे द्वारा यात्रियों के हित में उठाए गए, बेहतर कदम को दर्शाती हैं। 

            इस सफल संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने कहा, " कि विशेष ट्रेन की सेवा को विस्तारित करते हुए, बनिहाल की जगह श्री माता वैष्णोदेवी कटरा किया गया था। जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो पाया है, साथ ही यह ट्रेन स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए विश्वासनीय विकल्प साबित हो रही हैं।