Girls Beat Up Boy Video Viral: 2 लड़कियों ने बीच सड़क लड़के को दनादन कूटा, भयंकर गुस्से में दिखीं

लात-मुक्के और थप्पड़, सबकी जमकर बरसात VIDEO; 2 लड़कियों ने बीच सड़क लड़के को दनादन कूटा, भयंकर गुस्से में दिखीं

Girls Beat Up Boy Video Viral

Girls Beat Up Boy Video Viral

Girls Beat Up Boy Video Viral: सड़क पर घूम-घूमकर लड़कियों को ताकने और उन्हें छेड़ने वाले आशिकों की कुटाई अक्सर सामने आती है। बीच सड़क ही इन्हें कायदे से बजाया जाता है। कहीं पब्लिक बजाती है तो कहीं खुद लड़कियां। वहीं, अब एक ऐसा ही ताजा वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में 2 लड़कियां भयंकर गुस्से में एक लड़के को बीच सड़क बिना सांस लिए दनादन कूटते नजर आ रहीं हैं। आसपास लोग भी मौजूद हैं लेकिन कोई बचाने नहीं आ रहा है।

लात-मुक्के और थप्पड़, सबकी जमकर बरसात

बतादें कि, दोनों लड़कियां लड़के पर लात-मुक्के और थप्पड़ सबकी जमकर बरसात कर रहीं हैं। लड़कियों ने लड़के के बाल भी खींच रखे हैं। लड़कियों के गुस्से को देखकर लगता है कि ये लड़का उन्हें परेशान कर रहा था और अब थक-हारकर उन्होंने लड़के को सबक सिखाने का इरादा बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार भी लड़के द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ की बात कही जा रही है।

लोग बोले- हर लड़की ऐसी हिम्मत क्यों नहीं करती?

इधर, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, आशिक मिजाज रखने वालों को ऐसा ही सबक मिलना चाहिए। लोगों ने कहा कि, हर लड़की ऐसी हिम्मत क्यों नहीं करती?

वीडियो देखिए