Ghaziabad Woman Gang Rape: गाजियाबाद में महिला के साथ बेइंतहा बर्बरता, दो दिन तक 5 लोगों ने किया रेप, फिर प्राइवेट पार्टी में डाली रॉड

महिला के साथ बेइंतहा बर्बरता! दो दिन तक 5 लोगों ने किया रेप, फिर प्राइवेट पार्टी में डाली रॉड, लहूलुहान हालत में बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक गए

Ghaziabad Woman Gang Rape

Ghaziabad Woman Gang Rape

Ghaziabad Woman Gang Rape : एक महिला के साथ बेइंतहा बर्बरता की बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 38 साल की महिला के साथ बड़ी ही क्रूरता से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि, दो दिन तक 5 लोगों ने महिला के साथ रेप किया और फिर इसके बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्टी में आयरन रॉड तक डाल दी। वहीं, आयरन रॉड डालने के बाद आरोपी महिला को लहूलुहान मरणासन्न हालत में एक बोरे में भरकर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। इधर, 18 अक्टूबर की सुबह पुलिस के पास सूचना पहुंची कि गाजियाबाद के आश्रम रोड के किनारे एक महिला पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया| महिला की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। महिला दिल्ली की रहने वाली है।

भाई के पास आई थी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला दिल्ली से गाजियाबाद अपने भाई के पास आई थी। भाई का जन्मदिन मनाना था| जन्मदिन मनाने के बाद भाई ने महिला को दिल्ली वापिस जाने के लिए बस या ऑटो के लिए एक स्टॉप पर छोड़ दिया और मौके से चला गया। इधर महिला बस या ऑटो का इन्तजार कर ही रही थी कि इतने में चार लोग मौके पर आये और महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। ये लोग महिला को जहां ले गए। वहां पहले से ही एक और शख्स मौजूद था। जहां पांचों लोगों ने महिला के साथ रेप किया और उसके साथ बर्बरता की। फ़िलहाल, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के जानकार है। महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया

इधर, दिल्ली महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है और गाजियाबाद में महिला के साथ रेप के इस मामले में पुलिस से विस्तृत कार्रवाई की पूरी जानकारी मांगी है। DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली की महिला ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी तब उसे ज़बरन उसे उठा लिया गया। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।

Delhi Commission for Women
Delhi Commission for Women