FSSAI Tightens Checks on

तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत के बाद FSSAI सख्त, फलों की जांच तेज

undefined

FSSAI Tightens Checks on

हाल ही में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर तरबूज खाने के बाद हुई मौत के मामले के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) अलर्ट मोड में आ गया है। FSSAI ने सभी राज्यों को बाजारों में बिक रहे फलों की निगरानी और जांच तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद तरबूज, खरबूजा और खीरा बेचने वाले दुकानदारों व फेरीवालों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग अब स्थानीय मंडियों और बाजारों से फलों के सैंपल लेकर लैब में उनकी जांच करवा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ स्थानों पर फलों को जल्दी पकाने के लिए केमिकल, कृत्रिम रंग या अन्य असुरक्षित पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा गंदगी और गलत तरीके से स्टोर किए गए फल भी बीमारी की वजह बन सकते हैं।

जांच एजेंसियों ने कई इलाकों में दुकानदारों और फेरीवालों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों में बड़े स्तर पर मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

FSSAI ने लोगों से अपील की है कि फल खरीदते और खाते समय सावधानी बरतें। एजेंसी ने सलाह दी है कि तरबूज और अन्य फलों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं, पहले से कटे हुए फल खरीदने से बचें और केवल भरोसेमंद दुकानों से ही फल लें। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है और फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई में एक परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में मृतकों के शरीर और उनके द्वारा खाए गए तरबूज के नमूनों में चूहे मारने में इस्तेमाल होने वाला ‘जिंक फॉस्फाइड’ पाए जाने की पुष्टि हुई थी।