पूर्व जज को ऑनलाइन आर्डर पर फ्लिपकार्ट से मिला डेमेज हेंडबैग

पूर्व जज को ऑनलाइन आर्डर पर फ्लिपकार्ट से मिला डेमेज हेंडबैग

Damaged Handbed on Online Order

Damaged Handbed on Online Order

अर्थ प्रकाश संवाददाता/ आदित्य शर्मा
Damaged Handbed on Online Order: श्री माता मनसा देवी (एमडीसी) के सेक्टर 5 स्थित जयश्री टावर के फ्लैट निवासी पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज कविता सिंह के साथ फ्लिप कार्ट व ई-कार्ट द्वारा की गयी धोखाधड़ी के मामले में मनसा देवी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व जज की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर फ्लिपकार्ट के सीईओ व पिकउप ब्वॉय के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी।

यह पढ़ें:  डॉ. सुमिता मिश्रा का बेहतरीन कविता संग्रह 'लम्हों की शबनम’ अमेजन बेस्टसेलर रैंकिंग में ऊँचे स्थान पर

पुलिस को शिकायत देकर पूर्व जज कविता सिंह ने बताया कि उन्हीने फ्लिपकार्ट पर 7 अक्तूबर को 409 का कुबेर इंडस्ट्रीज का स्माल हेडबेग देख कर आर्डर किया था। प्रोडक्ट मिला लेकिन वह डेमेज हालत में था। इसके बाद बेग को वापिस करने की रिक्वेस्ट डाली जो 17 अक्तूबर के लिए मंजूर हो गयी। उस दिन एक युवक रितिक सिंह आर्डर वापिस ले गया। लेकिन वही युवक ऐमज़ॉन का 4000 रूपेयक का टेबल जो डेमेज था आकर वापिस ले गया। कविता सिंह के मुताबिक स्माल हेडबेग के बदले डेमेज टेबल देकर फ्लिपकार्ट ने उनके साथ धोखाधडी की थी। 

यह पढ़ें: Fit India Freedom Run: सीआईएसएफ ने चंडीगढ़ में किया ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन‘ का आयोजन

फ्लिपकार्ट ने मदद करने से किया इनकार

पुलिस की जांच में पूर्व जज ममता सिंह का कहना था कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से मामले में गलत प्रोडक्ट को सही करने की बात की तो उनको ना में जवाब मिला। जिसे देखते हुए उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू की जांच करने के एक महीने बाद केस दर्ज कर लिया।