Haryana Flood Alert: हरियाणा में बाढ़ का खतरा: 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मारकंडा और यमुना नदी उफान पर, 46 ट्रेनें रद्द
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में बाढ़ का खतरा: 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मारकंडा और यमुना नदी उफान पर, 46 ट्रेनें रद्द

RAIN haryana

Flood threat in Haryana: Rain alert in 13 districts, Markanda and

Haryana Flood Alert: हरियाणा में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट है। पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है।

शाहाबाद में मारकंडा नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर में यमुना नदी का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक से कम हुआ है। शुक्रवार शाम हथिनीकुंड बैराज पर 90,926 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। नदियों के किनारे बसे गांवों और कॉलोनियों के लिए आपात योजना तैयार करने को कहा है।

हरियाणा में इस बार सामान्य से 24% अधिक बारिश हुई है। 29 अगस्त तक 344.6 मिमी की जगह 426.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर में सबसे अधिक 900 मिमी और महेंद्रगढ़ में 693 मिमी बारिश हुई। सिरसा में 200 मिमी और कैथल में 289.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अंबाला में टांगरी नदी के उफान से 17 रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में लैंडस्लाइड से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। नारनौल में डीसी के सरकारी आवास में पानी घुस गया। रेलवे ने जम्मू रूट की 46 ट्रेनें रद्द की हैं और 5 को शॉर्ट टर्मिनेट किया है।