Flood Alert:पंजाब में बाढ़ का कहर: 9 जिलों के 1312 गांव प्रभावित, अमित शाह ने CM मान से की बात; रेड अलर्ट जारी

पंजाब में बाढ़ का कहर: 9 जिलों के 1312 गांव प्रभावित, अमित शाह ने CM मान से की बात; रेड अलर्ट जारी

Flood alert

Flood havoc in Punjab: 1312 villages in 9 districts affected

पंजाब में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 9 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला में 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। दोनों ने बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी। शाह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मौसम विभाग ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में बारिश से रावी, ब्यास और सतलुज नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 6 फीट नीचे है। डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोले गए हैं।

सुखना लेक से पानी छोड़े जाने से घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा है। अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से 15 किलोमीटर का क्षेत्र जलमग्न हो गया है। अजनाला कस्बे में पानी पहुंचने से प्रशासन अलर्ट पर है। अजनाला अमृतसर एयरपोर्ट से केवल 10 किलोमीटर दूर है।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।