Five People Died Due to Suffocation at Room in Punjab
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में भयानक घटना; कमरे में कई लोगों की मौत, अंगीठी जलाकर सो रहे थे, उठे ही नहीं

Five People Died Due to Suffocation at Room in Punjab

Five People Died Due to Suffocation at Room in Punjab

Five People Died Due to Suffocation at Room in Punjab: पंजाब से एक बड़ी भयानक घटना सामने आई है। यहां सुनाम में एकसाथ 5 लोगों की सांसें घुटने से मौत हो गई है। जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। मरने वाले सभी मजदूर (घायल भी) बताए जा रहे हैं। सभी बाहर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मजदूरों के परिजन को सूचना दी जा रही है।

अंगीठी जलाकर सो रहे थे, उठे ही नहीं

बताया जा रहा है कि, बीती रात काम से आने के बाद ये सभी मजदूर एक कमरे में आकर लेट गए थे और सर्दी के चलते अंगीठी जला ली थी। लेकिन इन्हें ये नहीं पता था कि जिस अंगीठी को जलाकर ये सोने जा रहे हैं वो अंगीठी अब उन्हें कभी उठने ही नहीं देगी। जहां ऐसा ही हुआ। अंगीठी जलने के चलते कमरे में घुटन पैदा हो गई और सो रहे मजदूरों के सांसें घुट गईं।

सुबह काम पर नहीं आए तो एक व्यक्ति देखने आया

इधर, जब ये मजदूर सुबह काम पर नहीं लौटे तो इनके साथ का एक व्यक्ति इन्हें देखने आया। लेकिन इनका कमरा अंदर से बंद था। व्यक्ति ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पांच मजदूर मृत पड़े हुए थे जबकि एक की हालत बेहद खराब हो रखी थी।

यह पढ़ें- पंजाब में पुलिसवाले की हत्या; बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, कार लूटकर भाग रहे थे, CM मान बोले- कर्तव्य के लिए जान दे दी

 

यह पढ़ें- बचिए! आगे रेड अलर्ट है; ठंड पर मौसम विभाग से आई बड़ी सूचना, लेकिन साथ ही सर्दी से राहत की भी आ गई खबर, तारीख यह रही